tarot.ideazunlimited.net.Six of pentacles

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



समृद्धि, परोपकार, दान, उपहार, देना, प्राप्त करना, धन बांटना, उदारता,

यह कार्ड आपकी समृद्धि को दर्शा रहा है। आप नागार्जुन शालिवाहन,जो एक धातुकर्म रसायन वैज्ञानिक थे, अपने जीवन में हमेशा परोपकार करते हैं। परोपकार, दान, उपहार इन सबमें आपको बहोत ज्यादा रुची होती है।आप केवल देना जानते हैं। किसी से कुछ प्राप्त करना आपका स्वभाव नहीं हैं। धन बांटना, उदारता यह आपके जीवन की शैली बन चुकी है। जिससे घर के लोग परेशान होते रहते हैं। तो अपने आत्मा को पहले संतुष्ट किजीए फिर परोपकार कीजिए।

रिवर्स भविष्य कथन



ईर्ष्या, कंजूसी, अनुचितता, आत्म-देखभाल, अवैतनिक ऋण, एकतरफा दान।

आप इतने ज्यादा प्रतिभाशाली है इसलिए लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे। जिंन पर कंजूसी हावी रहती है; जिनके जीवन में अनुचितता है जो केवल आत्म-देखभाल में लगे हैं ऐसे लोगोपर भी आप कृपा करते रहते हैं। अवैतनिक ऋण, एकतरफा दान से आपको अभी बचना चाहिए। बस अब हुआ सो हुआ, प्लीज स्टोप इट।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



एक व्यापारी, लोगों के साथ कुछ व्यापार कर रहा है। दो गरीब लोग उसकी दया पर निर्भर हैं। सौदा शहर से बहुत दूर हो रहा है। तराजू बाएं हाथ में है और व्यापारी अपने दाहिने हाथ से पैसे की पेशकश कर रहा है.

प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु


एक बुद्धिमान दक्षिण भारतीय व्यक्ति अपने आलीशान घर में बड़े झूले पर बैठा है। उसके सामने दो आदमी खड़े हैं। वह उन्हें कुछ सोने के सिक्के दे रहा है। एक बूढ़ा आदमी हाथ जोड़कर खड़ा है और एक जवान हाथ कस कर खड़ा है।

छ: पेंटाकल झुमर के समान लटक रहे हैं। मूल कहानी में तराजू नहीं बल्कि एक झूला है।

यह सज्जन हैं नागार्जुन शालिवाहन। वह एक धातुकर्म रसायन वैज्ञानिक थे। उन्होंने मनुष प्रजाति को पाषाण युग से धातु युग में बदलने के लिए प्रचंड योगदान दिया। उन्होंने विभिन्न धातुओं को एक दूसरे के साथ मिलाने का आविष्कार किया जैसे पंचधातु (पांच धातुओं को मिलाकर), बनाना। धूल के कणों, से सोना निकालना, कांसे कि वस्तु बनाना, इत्यादि ।

यह उनके लिए तब संभव हुआ जब उन्होने निम्नलिखित शत्रुओं के विरुद्ध युद्ध जीता।

छह पेंटाकल मानव जीवन के छह शत्रुओं (षड्रिपु) का प्रतिनिधित्व करते हैं;
1. कभी न खत्म होने वाली इच्छाएं (काम)
2. गुस्सा (क्रोध),
3. लालच (लोभ),
4. अभिमान या अहंकार (मद),
5. लगाव (मोह),
6. ईर्ष्या (मत्सर)
उन 6 शत्रुओं को नियमित जीवन से दूर रखना है। जो ऐसा नहीं कर पाते उन्हें बहुत कष्ट होता है।

नागार्जुन शालिवाहन रसायनज्ञ आर्थत कीमियागर थे। लोग उनके बारे में ढ़ेर सारी कहानियां कहते थे। उससे उन्हें कभी व्याकुलता या परेशानी नहीं हुई थी। इस लोक-विश्वास को कि वह भगवान के संदेशवाहक हैं, रसरत्नाकर नामक पुस्तक लिख कर पुष्ट कर दिया। यह पुस्तक उनके और देवताओं के बीच बातचीत की शैली में लिखी गई थी। रसरत्नाकर में रस (पारे के यौगिक) बनाने के प्रयोग दिए गये हैं। इसमें देश में धातुकर्म और कीमियागरी के स्तर का सर्वेक्षण भी दिया गया था। इस पुस्तक में चांदी, सोना, टिन और तांबे की कच्ची धातु निकालने और उसे शुद्ध करने के तरीके भी बताये गए हैं।

पारे से संजीवनी और अन्य पदार्थ बनाने के लिए नागार्जुन ने पशुओं और वनस्पति तत्वों और अम्ल और खनिजों का भी इस्तेमाल किया। हीरे, धातु और मोती घोलने के लिए उन्होंने वनस्पति से बने तेजाबों का सुझाव दिया। उसमें खट्टा दलिया, पौधे और फलों के रस थे। उन्होंने और पहले के कीमियागरों ने जिन उपकरणों का इस्तेमाल किया था उसकी सूची भी पुस्तक में दी गई है। आसवन (डिस्टीलेशन), द्रवण (लिक्वीफेक्शन), उर्ध्वपातन (सबलीमेशन) और भूनने के बारे में भी पुस्तक मे वर्णन है। पुस्तक में विस्तारपूर्ण दिया गया है कि अन्य धातुएं सोने में कैसे बदल सकती हैं। यदि सोना न भी बने रसागम विशमन द्वारा ऐसी धातुएं बनाई जा सकती हैं जिनकी पीली चमक सोने जैसी ही होती थी। हिंगुल और टिन जैसे केलमाइन से पारे जैसी वस्तु बनाने का तरीका दिया गया है।

नागार्जुन ने सुश्रुत संहिता के पूरक के रूप में 'उत्तर तन्त्र' नामक पुस्तक भी लिखी। इसमें दवाइयां बनाने के तरीके दिये गये हैं। आयुर्वेद की एक पुस्तक `आरोग्यमंजरी' भी लिखी। उनकी अन्य पुस्तकें है- कक्षपूत तन्त्र, योगसर और योगाष्टक।

निम्नलिखित पाण्डुलिपियाँ किसी 'नागार्जुन' द्वारा रचित होना बतायी जाती हैं-

1. जीवसूत्र
2. रसवैशेषिकसूत्र
3. योगशतक
4. कक्षपुट
5. योगरत्नमाला





प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स