tarot.ideazunlimited.net.Page of Swords

पेज ओफ स्वोर्ड्स

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



अनुग्रह, कूटनीति, निपुणता, नए विचार, जिज्ञासा, ज्ञान की प्यास, संचार के नए तरीके

इस कार्ड के जनाब घटोत्कच है। वह भीम और हिडिम्बा का पुत्र था। घटोत्कच को कोई नहीं हरा सका क्योंकि उसका मामा हिडिमाब हमेशा उसके साथ था। आपके उपर भी किसी की कृपा अनुग्रह बना रहेगा।आपको अब कूटनीति का उपयोग करना पडेगा। आपको अपने हर एक काम में निपुणता प्राप्त है। क्योंकि आपके पास होते हैं, नए विचार। आपकी जिज्ञासा आपके ज्ञान की प्यास को बढाएगा। संचार के नए तरीके आपको कामयाब बनाएगा। आपके लिए नये आसार खुलते जाएंगे।

रिवर्स भविष्य कथन



पाखंड, अस्वस्थता, धूर्तता, आत्म-अभिव्यक्ति, सभी बातें और कोई कार्य नहीं, बेतरतीब कार्रवाई, जल्दबाजी

सबसे ज्यादा आपको फेस करना पडेगा पाखंड! जिससे आपको अस्वस्थता महसूस होगी। धूर्तता का परिचय देते हुए पाखंड के विरुद्ध आपकी जीत होगी। आत्म-अभिव्यक्ति के कारण आपका आत्म-सन्मान लौट आएगा। सभी बातें और कोई कार्य नहीं यह बर्ताव आपको बदलना पडेगा। बेतरतीब कार्रवाई एवं जल्दबाजी आपको ले डूबेगी। इसलिए धैर्यपूर्वक शांती पूर्ण तरीके से काम लीजिए।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



लाल कपड़े में एक सेवक-सैनिक दोनों हाथों से तलवार उठा खडा है। आकाश बादलों से घिरा है। आसमान में पंछी उड रहे है। हवा जोर से बह रही है। नारियल के पेड़ दूर काले रंग में हैं। इलाका पहाड़ी है।

प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु


एक सेवक-सैनिक हवा में तलवार उठाकर अपनी जीत का लुत्फ उठा रहा है| वह अपने आर्मेचर के साथ में है।

उसका नाम घटोत्कच है। भीम और हिडिम्बा का पुत्र। वह बहुत मजबूत था। वो कभी कोई राजा नहीं रहा लेकिन हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहा। घटोत्कच को कोई नहीं हरा सका क्योंकि उसका मामा हिडिमाब-दानव था। मामा भांजे की ताकत किसी को भी हरा सकती थी।

(अगले भाग में घटोत्कच की विस्तृत कहानी ।)

लाक्षागृह के दहन के पश्चात सुरंग के रास्ते लाक्षागृह से निकल कर पाण्डव अपनी माता के साथ काम्यक वन में चले गये। कई कोस चलने के कारण भीमसेन को छोड़ कर शेष लोग थकान से बेहाल हो गये और एक वट वृक्ष के नीचे लेट गये। अतः भीम वहाँ पर पहरा देने लगे।

उस वन का राजा हिडिंब नाम का एक भयानक असुर था । मानवों का गंध मिलने पर उसने अपनी बहन हिडिंबा को भेजा। वहाँ पर पहुँचने पर हिडिंबा ने भीमसेन को पहरा देते हुये देखा और उनके बलिष्ठ शरीर को देख कर उन पर आसक्त हो गई। उसने अपनी माया से एक लावण्मयी सुन्दरी का रूप लिया । बोली, मेरे भाई ने मुझे आप लोगों को पकड़ कर लाने के लिये भेजा है किन्तु मेरा हृदय आप पर आसक्त हो गया है तथा मैं आपको अपने पति के रूप में प्राप्त करना चाहती हूँ।

एक वर्ष व्यतीत होने पर हिडिम्बा का पुत्र उत्पन्न हुआ। उत्पन्न होते समय उसके सिर पर केश (उत्कच) न होने के कारण उसका नाम घटोत्कच रखा गया।

जब घटोत्कच पहली बार अपने पिता भीम के राज्य में आया तो अपनी मां (हिडिम्बा) की आज्ञा के अनुसार उसने द्रौपदी को कोई सम्मान नहीं दिया। द्रौपदी को अपमान महसूस हुआ और उसे बहुत गुस्सा आया। कि वह एक विशिष्ट स्त्री है, तथा उसकी प्रतिष्ठा पांडवों से कहीं अधिक है। और उसने अपनी दुष्ट राक्षसी मां के कहने पर बड़ों, ऋषियों और राजाओं से भरी सभा में उसका अपमान किया है।

घटोत्कच के एक पुत्र का नाम बर्बरीक और दूसरे का नाम अंजनपर्वा था। भीम के पुत्र घटोत्कच का विवाह दैत्यराज मुरा की बेटी काम्कंठ्का से हुआ था। इस काम्कंठ्का को भगवान् श्री कृष्ण ने वरदान दिया था की तेरी कोख से एक महावीर पुत्र जन्म लेगा जिसको युद्ध में कोई परास्त नहीं कर सकेगा,वो सर्वशक्तिमान होगा। भीम पुत्र घटोत्कच का पुत्र बर्बरीक दानवीर था। बर्बरीक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर थे। अर्जुन और कर्ण से भी बड़े धनुर्धर थे। बर्बरीक के तीन बाण ही काफी थे जिसके बल पर वे कौरवों और पांडवों की पूरी सेना को समाप्त कर सकते थे। यह बात जानकर श्रीकृष्ण से उससे दान में उसका शीश मांग लिया। बाद में श्रीकृष्णन ने कहा कि कलयुग में तुम मेरे नाम से पूजे जाओगे। वर्तमान में उन्हें खाटू श्याम कहते हैं।





प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स