tarot.ideazunlimited.net.Four of Swords

फोर ओफ स्वोर्ड्स

For English please Click here
tarot.ideazunlimited.net.Four of Swords

कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



अस्थायी निर्वासन, संघर्ष, पीछे हटना, विश्राम, ध्यान, चिंतन, स्वास्थ्य लाभ

इस कार्ड को जानने के लिए अश्वत्थामा को जानना जरूरी है। आगे दर्शाई गई सभी चीजे अश्वत्थामा के जैसे जीवन के द्योतक है। आपके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएँ हुई है जिससे आपको थोडे समय के लिए अपना स्थान छोडना पडा है या छोडाना पडेगा। जिसे अस्थायी निर्वासन कहा गया है। आपका जीवन हमेशा संघर्ष की कहाँनी रही है। संघर्ष कोई लडाई नहीं होती। संघर्ष मतलब अपनी बात मनवाने के लिए भी अलग अलग पैतरे आजमाने पडते हैं। छोटी बडी चीज को प्राप्त करना, प्राप्त चीजों के साथ एडजस्ट करना सबकुछ तो संघर्ष है। इस में चतुराई से या अपनी ताकत कम पड गई या किसी अन्य कारण से आपको पीछे हटना पड सकता है। यह आपकी हार नहीं है। आपको विश्राम के लिए समय मिला है। ध्यान, चिंतन करके अपनी ऊर्जाओंको एकाग्र करना है। अपनी ट्रेटिजी विकसित करनी है। एक रणनीती के साथ पुन: संघर्ष शुरू होगा। अंतिम जीत आपकी ही होगी। ध्यान चिंतन से आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

रिवर्स भविष्य कथन



सामाजिक अशांति, श्रमिक हड़तालें, नए सिरे से गतिविधि, थकावट, जलन, गहरा चिंतन, ठहराव

यह कार्ड बता रहा है की सामाजिक अशांति होगी। समाज मतलब पडोसी से झगडे हो सकते है। जहाँ पर काम करते हैं वहाँ झगडे हो सकते हैं। ट्रेफिक में अनजाने लोगों से उलझने का काम होगा। आपकी कामवाली से लेकर कोई न कोई कामकाजी काम करने से मना कर देगा या छुट्टी पर जाएगा। श्रमिक हड़तालें झेलनी पडेगी। नए सिरे से गतिविधि शुरू करनी पड सकती है। जिससे थकावट महसूस होगी। लोगों को आपके प्रति जलन होगी। क्योंकि आपके पास है गहरा चिंतन। आपके जीवन में है एक ठहराव असीम शांति, उसे बरकरार रखने के लिए आपको जद्दो जहद करनी पडेगी।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



tarot.ideazunlimited.net.olive leaves

एक योद्धा मृत्यु शैय्या पर है। एक तलवार उसके पीले बेड के अंदर है, (यह कैफीन नहीं है)।

वह भारतीय शैली में "नमस्कार" की मुद्रा में प्रार्थना कर रहे हैं, दीवार पर तीन तलवारें लटकी हैं।

कांच पर दो महिलाओं की छवि है। यह खिड़की है या दीवार पर पेंटिंग है क्योंकि खड़ी छडी एक खिड़की का भ्रम पैदा कर रही है।

मानव आकृति और तलवारें केवल रेखाचित्र हैं, त्वचा, कपड़ा या तलवार का कोई रंग नहीं है।

प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु


एक भारतीय योद्धा घायल हो गया है। वो जमीन पर गिर गया है। वह अश्वत्थामा है। अश्वत्थामा मर नहीं सकता, वो अमर है। उसे घावों के साथ, छुप छुपकर जीने का श्राप है। युद्ध का मैदान बिखरा हुआ है। चार तलवारे बिखरी हुई हैं। युद्ध वाहन बिखरे हुए हैं। वह जीवित है , उसका दाहिना हाथ जगह छोड चुका है।

सुबह का समय है। रात को लड़ाई खत्म हो गई है। उसके जख्मों पर रोने वाला कोई नहीं है।

(अश्वत्थामा कौन थे, उन्हें अमर होने का श्राप क्यों मिला? )

गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र जन्म ग्रहण करते ही कण्ठ से हिनहिनाने की ध्वनि हुई जिससे इनका नाम अश्वत्थामा पड़ा। जन्म से ही अश्वत्थामा के मस्तक में एक अमूल्य मणि विद्यमान थी।

महाभारत युद्ध में ये कौरव-पक्ष के एक सेनापति थे। उन्होंने घटोत्कच पुत्र अंजनपर्वा का वध किया। उसके अतिरिक्त द्रुपदकुमार, शत्रुंजय, बलानीक, जयानीक, जयाश्व तथा राजा श्रुताहु को भी मार डाला था। उन्होंने कुंतीभोज के दस पुत्रों का वध किया।

पिता-पुत्र की जोड़ी ने महाभारत युद्ध के समय पाण्डव सेना को तितर-बितर कर दिया। श्रीकृष्ण ने यह बात फैलाई कि "अश्वत्थामा मारा गया" पूछा गया? मनुष्य या हाथी? (नरो वा कुंजरोवा?) जवाब मिला वो ठीक ठीक मालूम नहीं।

श्रीकृष्ण ने उसी समय शन्खनाद किया, जिसके शोर से गुरु द्रोणाचार्य आखरी शब्द नहीं सुन पाए। अपने प्रिय पुत्र की मृत्यु का समाचार सुनकर आपने शस्त्र त्याग दिये और युद्ध भूमि में आखें बन्द कर शोक अवस्था में बैठ गये। गुरु द्रोणाचार्य जी को निहत्ता जानकर द्रोपदी के भाई द्युष्टद्युम्न ने तलवार से उनका सिर काट डाला।

अश्वत्थामा ने द्रोणाचार्य वध के पश्चात अपने पिता की निर्मम हत्या का बदला लेने के लिए पांडवों पर नारायण अस्त्र का प्रयोग किया था। जिसके आगे सारी पाण्डव सेना ने हथियार डाल दिया था। युद्ध पश्चात अश्वत्थामा ने द्रौपदी के पाँचो पुत्र और द्युष्टद्युम्न का वध कर दिया। अश्वत्थामा ने अभिमन्यु पुत्र परीक्षित पर बह्मशीर्ष अस्त्र का प्रयोग किया।

अश्वत्थामा अमर है और आज भी जीवित हैं। छुप कर वह पांडवों के शिविर में पहुँचा और घोर कालरात्रि में कृपाचार्य तथा कृतवर्मा की सहायता से पांडवों के बचे हुये वीर महारथियों को मार डाला। केवल यही नहीं, उसने पांडवों के पाँचों पुत्रों के सिर भी अश्वत्थामा ने काट डाले। अश्वत्थामा के इस कुकर्म की सभी ने निंदा की यहाँ तक कि दुर्योधन तक को भी यह अच्छा नहीं लगा।

पुत्रों के हत्या से दुखी द्रौपदी विलाप करने लगी। उसके विलाप को सुन कर अर्जुन ने उस नीच कर्म हत्यारे ब्राह्मण के सिर को काट डालने की प्रतिज्ञा की। अर्जुन की प्रतिज्ञा सुन अश्वत्थामा भाग निकला। श्रीकृष्ण को सारथी बनाकर एवं अपना गाण्डीव धनुष लेकर अर्जुन ने उसका पीछा किया। अश्वत्थामा को कहीं भी सुरक्षा नहीं मिली तो भय के कारण उसने अर्जुन पर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर दिया। अश्वत्थामा ब्रह्मास्त्र को चलाना तो जानता था पर उसे लौटाना नहीं जानता था।

महारथी अर्जुन ने भी तत्काल आचमन करके अपना ब्रह्मास्त्र छोड़ दिया। दोनों ब्रह्मास्त्र परस्पर भिड़ गये और प्रचण्ड अग्नि उत्पन्न होकर तीनों लोकों को तप्त करने लगी। अर्जुन ने अपनी तलवार से अश्वत्थामा के सिर के केश काट डाले और उसके मस्तक की मणि निकाल ली। मणि निकल जाने से वह श्रीहीन हो गया। जिस कारण उसके सर पर जख्म रह गया, वो अजरामर तो है लेकिन जख्म के साथ।




प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स