tarot.ideazunlimited.net.Five of Swords

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



हार, कायरता, खाली जीत, संघर्ष, असहमति, प्रतिस्पर्धा, हर कीमत पर जीत

राजा परीक्षित के जैसे जीत के बावजूद भी आपकी हार होगी। और ज्यादा खुलासे के लिए हैं 'गीता' को समझना पडेगा। कौरव पांडव के युद्ध में पांडव जीत गए। लेकिन उसमें उनकी हार हुई। अपने अनेक मित्र, रिश्तेदार, गुरू और प्रतिभावंत लोगों को उन्होने खो दिया। आपको अपने भीतर की कायरता से भी लडना होगा।आपकोमिलेगी एक खाली जीत। फिरभी संघर्ष जारी रहेगा। चाहे संघर्ष में आपकी सहमती हो या असहमति हो। आपको जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का केवल सामना करना है ऐसा नहीं तो हर कीमत पर जीत भी हासिल करनी है। और वह होकर रहेगा।

रिवर्स भविष्य कथन



अनुचितता, हार, हानि, सुलह, संशोधन करना, पिछली नाराजगी

आपको कई अनुचितता को इच्छा ना होते हुए भी स्वीकार करना पडेगा।सचमुच की हार, हानि का सामना करना होगा अगर आपने चतुराई से काम ना लिया तो।सब जाने दीजिए सुलह कीजिए।अपने आप का और दूसरे के स्वभाव का भी आपको संशोधन करना है।सब कुछ भुला देने में ही समझदारी है। पिछली नाराजगी छोड दीजिए। कितने दिनों तक गम को दिमाग से हटाएंगे नहीं? यह आपके दिमाग को दीमक के जैसे चाट जाएगा।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



एक मुस्कुराता हुआ आदमी अपने बाएं हाथ में दो तलवारें पकड़े हुए है और अपने दाहिने हाथ में एक तलवार लेने की कोशिश कर रहा है। दो तलवारें जमीन पर पड़ी हैं। दो आदमी समुद्र की ओर भाग रहे हैं। पानी के पास एक युवा आदमी है और हो सकता है कि वह कुछ शूट कर रहा हो। एक और आदमी अधेड़ उम्र का है जो आंशिक रूप से टकला है तेजी से से पानी की ओर बढ़ रहा है। जमीन साफ है और आसमान में बादल छाए हुए हैं।

प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु


एक राजा, लाल कपड़ों में, तीन अंगरक्षकों के साथ कुछ रहस्यमय आकस्मिक हमलावरों की प्रतीक्षा कर रहा है। वे युद्ध के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन बहुत सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। तलवारें म्यान से निकली हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं, सड़क पर कीचड़ है। अगला किला पहुंच के भीतर हैं।

वह राजा परीक्षित हैं, जो सांप तक्षक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि ने श्राप दिया था। कि सात दिनों में परीक्षित की सर्पदंश से मृत्यु होगी।

जब परीक्षित ने शाप के बारे में सुना तो उन्होंने अपने भाग्य को स्वीकार कर लिया, लेकिन मंत्रियों ने एक हवेली बनाई जो एक स्तंभ पर खड़ी थी और अच्छी तरह से संरक्षित थी। किसी तरह तक्षक ने एक छोटे से फल के माध्यम से हवेली में प्रवेश किया। राजा परीक्षित और उनके रक्षक तक्षक सांप की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

(कृपया विवरण पढ़ें।)

परीक्षित जब राजसिंहासन पर बैठे तो गंगातट पर उन्होंने तीन अश्वमेघ यज्ञ किए जिनमें अंतिम बार देवताओं ने प्रत्यक्ष आकर बलि ग्रहण किया था। राजा हिरन का शिकार कर रहे थे। बहुत दूर तक पीछा करने पर भी वह न मिला। थकावट के कारण उन्हें प्यास लग गई थी। एक वृद्ध मुनि (शमीक) मार्ग में मिले। राजा ने उनसे पूछा किंतु मुनि मौनी थे। पास ही एक मरा हुआ साँप पड़ा था। राजा ने उसे मुनि के गले में डाल दिया।

मुनि के पुत्र श्रृंगी ने पिता के इस अपमान को लेकर श्राप दिया कि जिस ने मेरे पिता के गले में मृत सर्प की माला पहनाया है, उसे सात दिन के भीतर तक्षक सर्प डस लेगा। ऋषि को पुत्र के अविवेक पर दुःख हुआ और उन्होंने एक शिष्य द्वारा परीक्षित को शाप का समाचार कहला भेजा जिसमें वे सतर्क रहें। परीक्षित ने ऋषि के शाप को अटल समझकर अपने पुत्र जनमेजय को राज पर बिठा दिया और सात मंजिला ऊँचा मकान बनवाया और उसके चारों ओर अच्छे अच्छे सर्प-मंत्र-ज्ञाता और मुहरा रखनेवालों को तैनात कर दिया। तक्षक ने सजातीय सर्प को तपस्वी का रूप देकर उसके हाथ में कुछ फल दे दिए और एक फल में कीड़े का रूप धरकर आप जा बैठा। तपस्वी ने राजा को फल दिए।

परीक्षित का स्पर्श होते ही वह नन्हा सा कीड़ा भयंकर सर्प हो गया और राजा परीक्षित को दंश किया। परीक्षित की मृत्यु के बाद, कलियुग की रोक टोक करनेवाला कोई न रहा। फिर कलियुग सम्पूर्ण विश्व पर छा गया।





प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स