tarot.ideazunlimited.net.The Emperor

द एम्परर

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



अधिकार, पिता-जैसा प्रभाव, संरचना, ठोस नींव, स्थापना

द एम्परर का मतलब अयोध्या के राजा प्रभु श्री रामजी है। यह कार्ड एक 'यस' सकारात्मक कार्ड है। जो राजा के जैसा आपका अधिकार दर्शाता है। हर एक प्रकार की जिम्मेदारी लेने से आपका प्रभाव पिता-जैसा होता है। आप हमेशा सच का साथ देना चाहते है। लोगों की मदद करना आपका कुदरती स्वभाव है।

आपके विचारों का एक मजबूत फाउंडेशन है। आपके मानसिक संरचना को कोई ललकार नहीं सकता इतनी उसकी नींव ठोस है।

आपका व्यक्तिमत्व सम्पूर्ण है। आपने अपने आप के अंदर जीवन जीने के कुछ निश्चित नियमों की स्थापना की है। जिसपर चलना आपके जीवन का ध्येय है। किसी भी कीमत पर आप किसी से कोई समझौता नहीं करना चाहते। क्योंकि आपका पक्ष हमेशा सत्य होता है।

रिवर्स भविष्य कथन



वर्चस्व, अत्यधिक नियंत्रण, कठोरता, अनम्यता, नुशासन की कमी, अनम्यता

राजा के जैसा व्यक्तित्व होने के कारण आपके अंदर थोडेसे दोष भी आ जाते है, जैसे कि वर्चस्व एवं अत्यधिक नियंत्रण जताने का प्रयास। कई बार आप अपनी बात को, अनुशासन को कठोरता से लागू करते हैं। उदाहरण के तौर पर राजा होने के बावजूद भी प्रभु ने सीता मैय्या का त्याग किया।

कुछ जगह पर आप कठोरता से ज्यादा भावनाओंको महत्व देते है। जो आपके बर्ताव को असंगत बना देता है। अपने आप में यह नुशासन की कमी आपको परेशान करती है। रावण से युद्ध जीतकर प्रभु श्री राम ने अयोध्या का राज पाट सम्भाला किंतु उनकी भार्या को ना पति सुख मिला, ना वो दम्पत्ति सुख चैन से रह पाए। एक चक्रवर्ती सम्राट होने के बावजूद भी उनके बच्चे जंगल में पलते रहे।

लेकिन यह सभी दोष एक राजा के अंदर होते ही है। राजा खुद अपने ही कठोर नियमों का पालन करने से चूकता है।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



युरोपिय कार्ड में दिखाया गया सम्राट लंबी ग्रे दाढ़ी वाला बहुत बूढ़ा व्यक्ति है। जिससे कार्ड बनाने वाला कलाकार पिता के जैसा दिखाना चाहता है। वह अपने दाहिने हाथ में पवित्र क्रॉस पकड़े हुए है। वह एक रोमन सम्राट है जो धातु के जूते पहने हुए है, और एक विशिष्ट कपडा अपने पूरे शरीर को ढँकती है। उनके पास ग्रीक शैली का ताज है।

भारतीय राजा अधिक मर्दाना होते हैं; अपनी ताकत दिखाने के लिए शरीर के ऊपरी हिस्से पर शायद ही वें कभी कुछ पहनते हैं।

भारतीय राजा बुढ़ापे में शायद ही कभी दाढ़ी रखते हैं, क्योंकि सफेद दाढ़ी बुढापे का और कम शक्ति का प्रतिक होता है।

राजाओं के राजा प्रभु श्री राम का चेहरा बहुत आकर्षक है। वह पूरे वीरता के साथ जोश में है।

शायद वह ऐसे इकलौता राजा है जिसे हज़ारों साल बाद भी प्यार किया जा रहा है। एक मात्र ऐसा राजा जिसे पत्नी और भाई के साथ पूजा जाता है। उनके अनुयायी 'हनुमान' इतने महान थे, कि उन्हें एक स्वतंत्र भगवान के रूप में सम्मान मिला। दुनिया भर में 'हनुमान'लला के हजारों मंदिर हैं। एक शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में हनुमान लला पर हजारों महाकाव्य लिखे गए हैं।

श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं, और इन्हें श्री राम और श्री रामचन्द्र के नामों से भी जाना जाता है। रामायण में वर्णन के अनुसार अयोध्या के सूर्यवंशी राजा, चक्रवर्ती सम्राट दशरथ ने पुत्रेश्टी यज्ञ (पुत्र प्राप्ती यज्ञ ) कराया जिसके फलस्वरूप उनके पुत्रों का जन्म हुआ। श्री राम का जन्म देवी कौशल्या के गर्भ से अयोध्या में हुआ था। श्री राम जी चारों भाइयों में सबसे बड़े थे। हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को श्री राम जयंती या श्री राम नवमी का पर्व मनाया संस्कृत महाकाव्य रामायण के रूप में वर्णित हुआ है। रामायण में सीता के खोज में श्रीलंका जाने के लिए 48 किलोमीटर लम्बे 3 किलोमीटर चोड़े पत्थर के सेतु का निर्माण करने का उल्लेख प्राप्त होता है, जिसको श्री रामसेतु कहते हैं । गोस्वामी तुलसीदास ने भी उनके जीवन पर केन्द्रित भक्तिभावपूर्ण सुप्रसिद्ध महाकाव्य श्री रामचरितमानस की रचना की है। इन दोनों के अतिरिक्त अन्य भारतीय भाषाओं में भी रामायण की रचनाएँ हुई हैं, जो काफी प्रसिद्ध भी हैं। भारत में श्री श्री राम अत्यन्त पूजनीय हैं और आदर्श पुरुष हैं तथा विश्व के कई देशों में भी श्री राम आदर्श के रूप में पूजे जाते हैं जैसे थाईलैण्ड, इण्डोनेशिया आदि । इन्हें पुरुषोत्तम शब्द से भी अलंकृत किया जाता है।

मृत कड़ियाँ] मर्यादा-पुरुषोत्तम श्री राम, अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बड़े पुत्र थे। श्री राम की पत्नी का नाम सीता था इनके तीन भाई थे- लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान श्री राम के सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं। श्री राम ने लंका के राजा रावण (जिसने अधर्म का पथ अपना लिया था) का वध किया। श्री श्री राम की प्रतिष्ठा मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में है। श्री श्री राम ने मर्यादा के पालन के लिए राज्य, मित्र, माता-पिता, यहाँ तक कि पत्नी का भी साथ छोड़ा। इनका परिवार, आदर्श भारतीय परिवार का प्रतिनिधित्व करता है। श्री राम रघुकुल में जन्मे थे, जिसकी परम्परा रघुकुल रीति सदा चलि आई प्राण जाई पर बचन न जाई की थी।

श्री राम के पिता दशरथ ने उनकी सौतेली माता कैकेयी को उनकी किन्हीं दो इच्छाओं को पूरा करने का वचन (वर) दिया था। कैकेयी ने दासी मन्थरा के बहकावे में आकर इन वरों के रूप में राजा दशरथ से अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या का राजसिंहासन और श्री राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास मांगा। पिता के वचन की रक्षा के लिए श्री राम ने खुशी से चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार किया। पत्नी सीता ने आदर्श पत्नी का उदाहरण देते हुए पति के साथ वन (वनवास) जाना उचित समझा। भाई लक्ष्मण ने भी श्री राम के साथ चौदह वर्ष वन में बिताए। भरत ने न्याय के लिए माता का आदेश ठुकराया और बड़े भाई श्री राम के पास वन जाकर उनकी चरणपादुका (खड़ाऊँ) ले आए। फिर इसे ही राज गद्दी पर रख कर राजकाज किया।

जब श्री राम वनवासी थे तभी उनकी पत्नी सीता को रावण हरण (चुरा) कर ले गया। जंगल में श्री राम को हनुमान जैसा मित्र और भक्त मिला जिसने श्री राम के सारे कार्य पूरे कराये। श्री राम ने हनुमान, सुग्रीव आदि वानर जाति के महापुरुषों की सहायता से सीता को ढूंढा।

समुद्र में पुल बना कर लंका पहुँचे तथा रावण के साथ युद्ध किया। उसे मार कर सीता जी को वापस ले कर आये। श्री राम के अयोध्या लौटने पर भरत ने राज्य उनको ही सौंप दिया। श्री राम न्यायप्रिय थे। उन्होंने बहुत अच्छा शासन किया, इसलिए लोग आज भी अच्छे शासन को श्री रामराज्य की उपमा देते हैं। इनके दो पुत्रों कुश व लव ने इनके राज्यों को संभाला। वैदिक धर्म के कई त्योहार, जैसे दशहरा, श्री राम नवमी और दीपावली, श्री राम की वन-कथा से जुड़े हुए हैं।

दुनिया में और कोई उदाहरण नहीं है कि किसी राजा और उसके अनुयायी को भगवान के रूप में पूजा जाता है।

असली मज़ा अगले कार्ड, 'द हिरोफैंट' के साथ है, जो रामायण से एक सौ प्रतिशत लिया गया है।

आपकी आंखें खोल देगा...





प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स