tarot.ideazunlimited.net.The Moon

द मून

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



दोहरा व्यवहार धोखा, मोहभंग, छल, त्रुटि, खतरा, अपमान, भ्रम, भय, चिंता, अवचेतन, अंतर्ज्ञान

यह कार्ड एक 'नो' नकारात्मक कार्ड है। नकारात्मक कार्ड डरावना नहीं होता। वो हमें सूचना देनेवाला हमारा मित्र होता है। कई बार इसकी अहमियत यस कार्ड से भी बडी होती है। क्योंकि आनंद खुशियाँ कामयाबी इसकी बाते तो सभी करेंगे लेकिन कहाँ पर खतरा है, आपकी गलती क्या है यह बतानेवाला ही सच्चा गुरू होता है। यह कार्ड दर्शाता है कि आपको लोगों का दोहरा व्यवहार का सामना करना पडेगा। आपको हर एक रिलेशन में धोखा मिलेगा। लेकिन यह अच्छा ही होगा। दूसरे के प्रति का मोहभंग टूटेगा। आपको छल, कपट त्रुटि का खतरा है।

छल कपट होगा यह कोई बडी बात नहीं, उस खतरे के बारे में पहले से जानकारी होना, यह बहोत बडी बात होती है। हो सकता है आपको अपमान सहना पडे। किंतु उसीसे आपका भ्रम टूटेगा। आपको जिस रिस्ते के टूटने का भय सताता है, जिसकी चिंता होती है, वो टूटकर ही रहेगा। क्योंकि वह विधिलिखित है। इसी के कारण आपका अवचेतन मन तिलमिला उठेगा। आपका मन बार बार एक ही सवाल पूछता रहेगा, हे भगवान, मेरे ही साथ ऐसा क्यों हुआ। सभी सवालों के जवाब आपको मिलते जाएंगे आपका अंतर्ज्ञान बढता ही जाएगा।

चंद्रमा को श्राप मिला, लेकिन उससे उसकी ही खूबसूरती बढी। आपके साथ धोखा होने के बावजूद आपका मन सोने जैसा निखरकर आएगा।

रिवर्स भविष्य कथन



छोटी-छोटी गलतियाँ, धोखे का पता, नकारात्मक लाभ, भय से मुक्ति, दमित भावना, आंतरिक भ्रम

इस कार्ड का रिवर्स भविष्य कथन देखिए कितना सुंदर है। यह आपको आपकी छोटी-छोटी गलतियाँ दिखाएगा। धोखे का पता आपको पहले से ही लग जाएगा। नकारात्मक ही क्यों ना हो लेकिन लाभ जरूर होगा। नकारात्मक लाभ का भी फायदा अपने आप के लिए जो लोग कराकर लेते हैं वही बाजिगर कहलाते है। रिश्ते टूटना, आर्थिक नुकसान होना, नौकरी चली जाना इत्यादि के काल्पनिक भय से मुक्ति मिल जाती है। क्योंकि वह घटना वास्तव मे घटीत हो जाती है। अब तक हमारी दमित भावना इच्छा आकांक्षा मन के कोने में हमने दबाकर रखा था इन चीजों से हमें मुक्ति मिल जाती है। लोगों के बारे में हमारा आंतरिक भ्रम टूट जाता है और सत्य सामने आ जाता है। जैसे एक शराबी का नशा उतर जाता है ठीक उसी प्रकार से आपका जुनून उतर जाएगा। और सत्य सामने आएगा।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



'द मून' टैरो कार्ड जैसा है वैसा ही है, बस हमें इसके पीछे की प्राचीन भारतीय कहानी को समझना होगा।

यह कार्ड 'क्राइंग मून' दिखाता है। चंद्रमा के ऊपरी भाग को देखें, यह 'चतुर्थी की चंद्रमा है। कुत्ता, बिच्छू, सियार और पानी का तालाब कार्ड में उदासी जोड़ रहे हैं।

प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु


मूल भारतीय टैरो कार्ड में भगवान गणेश भी हैं। यूरोपीय कार्ड डिजाइनर भगवान गणेश को समझने में असमर्थ थे। इसलिए, उन्होने भगवान गणेश की छवी को हटा दिया है। भारतीय प्राचीन टैरो कार्ड अनुसार यहाँ मूल कहानी इस प्रकार से हैं। चंद्रमा को अपने सुंदर रूप पर बहुत गर्व था। उन्होंने भगवान गणेश के बड़े पेट और उनके हाथी के सिर पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की।

भगवान गणेश ने उन्हें श्राप दिया कि यदि कोई उन्हें 'भाद्रपद चतुर्थी' (भारतीय कैलेंडर तिथि और समय) की रात को देखता है तो उस व्यक्ति को बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। भगवान गणेश के श्राप से चंद्रमा रो रहा है।

(विस्तृत कहानी।)

नाटा कद, मोटा पेट, गज का सिर और मूषक को अपनी सवारी बनाने वाले गणेश जी हिंदू धर्म में विध्नहर्ता के नाम से जाने जाते हैं। मानवीय शरीर पर गज का सिर होने के बावजूद भी गणेशजी की बनावट हर मन को भाती है और वो सबके प्रिय भी हैं। पौराणिक कथा के मुताबिक एक बार चंद्रमा गणेशजी के भयंकर गुस्से का शिकार हुए थे, जिसका असर आज भी जारी है। एक बार कुबेरजी भगवान शिव तथा माता पार्वती के पास एक आमंत्रण लेकर कैलाश पर्वत पहुंचे। वे चाहते थे कि शिव तथा पार्वती उनके महल आकर उनके यहां भोजन करें लेकिन शिवजी कुबेर की मंशा को समझ गए थे। अंत में कुबेर गणेश को ही ले जाने के लिए राज़ी हो गए। गणेशजी ने उस रात कुबेर के महल में पेट भरकर भोजन किया। निकलते समय गणेशजी ने ढेर सारी मिठाइयों को अपनी गोद में रखा और अपने मूषक पर सवार होकर निकल पड़े।

तभी गणेशजी के मूषक ने मार्ग में एक सर्प देखा और भय से उछल पड़े। इस कारण गणेशजी अपना संतुलन खो बैठे और काफी तेजी से नीचे गिर पड़े। उनकी आंखें आकाश पर पड़ीं तो उन्होंने चंद्रमा को हंसते हुए देखा।

वे पल भर में क्रोध से भर गए और चंद्रमा को चेतावनी देते हुए बोले ए घमंडी चंद्रमा! जाओ मैं तुम्हे श्राप देता हूं कि आज के बाद तुम इस विशाल गगन पर राज नहीं कर सकोगे। गणेशजी के मुख से श्राप के लफ्ज़ निकलते ही चारो ओर अंधेरा छा गया। चंद्रमा की रोशनी कहीं गायब हो गई। वह भयभीत हो गया और अगले ही पल गणेशजी के चरणों में आकर माफी मांगने लगाए श्हे देवए मुझे क्षमा कीजिए और मुझे अपने इस श्राप से मुक्त कीजिए। चंद्रमा को यूं लाचार देखकर गणेशजी का गुस्सा कम होने लगा।

वे मुस्कुराए और उन्होंने चंद्रमा को माफ किया परन्तु बोलेए मैं अब चाहकर भी अपना श्राप वापस नहीं ले सकता। गणेशजी ने चंद्रमा से कहा कि ऐसा अवश्य होगा कि तुम अपनी रोशनी खो दोगे लेकिन एक माह में ऐसा केवल एक ही बार होगा। इसके बाद तुम फिर से समय के साथ वापस बढ़ते जाओगे और फिर 15 दिनों के अंतराल में अपने सम्पूर्ण वेष में नजर आओगे। गणेशजी का दिया हुआ यह श्राप आज भी कार्य करता है। आज भी चंद्रमा धीरे.धीरे कम होता है और माह में एक दिन अपने पूर्ण आकार में आता हैए जिसे पूर्णमासी कहा जाता है





प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स